
MADHUBANI:- तमुरीया गांव में कालाबाजारी के लिए रखे भारी संख्या में घरेलू गैस बरामद, एक गिरफ्तार
मधुबनी- 14 मार्च। घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी के खिलाफ चलाए गए छापेमारी अभियान में मधुबनी जिले के लखनौर थाना क्षेत्र के तमुरीया में से 24 की संख्या में भरा हुआ सिलेंडर के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मुख्यालय के सख्त निर्देश पर मधुबनी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में लखनौर थानाध्यक्ष को गुप्त सुचना मिली कि तमुरीया गांव में कालाबाजारी के लिए भारी मात्रा में भरा हुआ सिलेंडर जमा किया गया है। गुप्ता सुचना के आधार पर की गई त्वरीत कार्रवाई में पुलिस टीम द्वारा लखनौर थाना क्षेत्र के तमुरीया गांव में छापेमारी की गई, जहां एक व्यक्ति द्वारा साईकिल स्टोर के दुकान में अवैध रूप से एल०पी०जी० गैस सिलेंडरों का भंडारण की जा रही थी। पुलिस द्वारा मौके से आरोपी लक्ष्मण महतो को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं बरामद सभी सिलेंडरों को विधिवत जब्त कर लिया गया।प्रारंभिक जांच में यह पाया गया कि आरोपी लक्ष्मण महतो घरेलू उपयोग के एल०पी०जी० सिलेंडरों का अवैध रूप से भंडारण कर ऊंचे दामों पर बेचने की तैयारी कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विधि सम्मत अग्रीम कार्रवाई की जा रही है।
बताते चलें कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पुलिस द्वारा एल०पी०जी० गैस की कालाबाजारी एवं अवैध भंडारण के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम नागरिकों से अपील है कि यदि कहीं गैस की कालाबाजारी या अवैध भंडारण की जानकारी मिले, तो तत्काल पुलिस अथवा संबंधित विभाग को सूचित करें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।



