बिहार

MADHUBANI:- क्रिवौना अपग्रेडेड मिडिल स्कूल की शिक्षिका पर जाति और धर्म के आधार पर बच्चों में भेदभाव फैलाने का आरोप, डीईओ से कार्रवाई की मांग

मधुबनी- 04 अप्रैल। जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत क्रिवौना स्थित अपग्रेडेड मिडिल स्कूल की एक शिक्षिका के खिलाफ अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने गंभीर आरोप लगाये हैं। इस मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी को लिखित शिकायत दी जा चुकी है, परतू अबतक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। शिकायत पत्र के अनुसार, स्कूल की शिक्षिका अनु कुमारी पर आरोप है कि उनका व्यवहार बच्चों के प्रति अत्यंत अनुचित और आपत्तिजनक है। अभिभावकों का कहना है कि वे छात्रों के बीच जाति और धर्म के आधार पर भेदभाव और नफरत को बढ़ावा दे रही हैं। जिससे बच्चों की मानसिक और नैतिक शिक्षा प्रभावित हो रहा है।

स्थानीय लोगों ने बताया है कि इस तरह के व्यवहार से न केवल स्कूल का माहौल खराब हो रहा है, बल्कि समाज में भी गलत संदेश जा रहा है। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि एक शिक्षक का ऐसा रवैया बच्चों के भविष्य के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इस मामले में कई अभिभावकों और गांव के लोगों ने हस्ताक्षर कर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को भी आवेदन दिया है।

इधर जिला शिक्षा पदाधिकारी की ओर से अब तक कोई स्पष्ट कार्रवाई या आष्वासन नहीं मिलने से अभिभावकों और स्थानीय लोगों में असंतोष बढ़ रहा है। वहीं स्थानीय लोगों की मांग है कि अधिकारी मौके पर पहुंचकर निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर शिक्षिका के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाये, ताकि स्कूल के माहौल को शांतिपूर्ण और शिक्षण योग्य बनाने के लिए तत्काल कदम उठाया जा सके। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह मामला शैक्षणिक के साथ-साथ सामाजिक रूप से भी संवेदनशील बनता जा रहा है। अगर समय रहते अधिकारियों द्वारा कार्रवाई नहीं हुई, तो स्थिति और बिगड़ने आषंका व्यत की जा रही है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button