
MADHUBANI: फूलों की होली के बीच श्रीरामचरितमानस कथा का हुआ विसर्जन
मधुबनी- 05 मार्च। शहर के तिलक चौक स्थित श्रीगोकुल वली आश्रम में दस दिवसीय श्रीसीताराम हवनात्मक महायज्ञ सह श्रीरामचरित मानस कथा भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हो गया। मंहथ बाबा विमल शरण दास ने कहा कि दस दिनों तक यज्ञ स्थल पर पूजा-हवन, शाम में अयोध्याधाम वासी श्रीराम दास महाराज से श्रीराम कथा की अमृत वर्षा होती रहीं। महाराज ने भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव से शिक्षा-दीक्षा, मिथिला में माता सीता विवाह उत्सव, वनवास, सीताहरण, महराज सुग्रीव से दोस्ती, हनुमानजी द्वारा लंका दहन, रावण वध और अयोध्या में भगवान श्रीराम की राजगद्दी प्रसंगों पर प्रवचन काफी सार्थक रहा।
भाजपा नेता सह मीडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना ने बताया कि प्रवचन के अंतिम दिन फूलों की होली के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में अध्यक्ष विष्णु राउत, संयोजक साकेत महासेठ,उपाध्यक्ष मदन कुमार पिन्टू, सचिव अवध किशोरी शरण आजाद,कोषाध्यक्ष प्रभात रंजन राउत, लक्षमण राउत, मुन्ना कुमार, पं. राज किशोरी शरण, राम लखन दास, उमाकांत शरण, मनीष भारद्वाज, गुरूदेव ठाकुर, राजू कुमार राज, करूणेश चन्द्र ठाकुर, अरविंद यादव, शिव कुमार प्रधान,चन्द्रशेखर कारक, सुरेन्द्र प्रसाद, दिनेश गांधी सहित अन्य भक्तजन जुटे रहे।



