
MADHUBANI: होली की पारंपरिक जोगीरा की सजी महफिल, हर्षोल्लास के बीच रंग-गुलाल से खिले चेहरे
मधुबनी- 04 मार्च। लाल,पीला, हरा,गुलाबी रंग-गुलाल के बीच हर्षोल्लास के साथ होली का सुरूर हर किसी पर छाया रहा। कही युवक-युवतियों की उमंग तो कही जोगिरा और लोक गीत के बीच उत्सवी माहौल में लोग होली का आनंद उठाते रहे। बच्चों ने धमाल मचाते हुए होली का आनंद उठाया। लोग एक-दूसरे से गले मिलकर प्रेम, भाईचारा का इजहार करते रहे। देर शाम तक नाना प्रकार के व्यंजन खाने-खिलाने का दौर चलता रहा। शहर के रांटी चौक स्थित समाजसेवी पवन कुमार मिश्र के आवासीय परिसर में होली की पारंपरिक जोगीरा की महफिल सजाई गई। लोकगीतों की प्रस्तुति में होली की धार्मिक महत्व को बढावा दिया गया। हर्षोल्लास के बीच रंग-गुलाल के साथ सादगी के बीच होली मनाई गई। लोग गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया। खुशियों के बीच सामाजिक सद्भाव के साथ होली की मस्ती की मादकता में वातावरण सरोबार रहा। होली पर लोगों ने स्वजनों, मित्रों के साथ होली का आनंद उठाया।एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली मनाई।
वहीं, शहर से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में भी होली की उमंग छाई रही। लोग एक-दूसरे के घर जाकर गुलाल लगाने का सिलसिला चलता रहा। होली की धूम के बीच पारंपरिक होली गायन से खुशनुमा माहौल बना रहा।



