
MADHUBANI:- श्रद्धा और विश्वास के बीच होगी देवी दुर्गा की आराधना, चल रही जोरदार तैयारी
मधुबनी- 25 फरवरी। मधुबनी शहर के सूडी स्कूल मैदान स्थित चैती दुर्गा पूजा की तैयारी जोरों से शुरू हो गई है। पूजा के
43वीं साल पर दुर्गा भवन का रंग-रोगन कार्य और भव्य पंडाल का निर्माण कार्य चल रहा है। माता दुर्गा व अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमा निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। पूजा पर झूला, खेल-तमाशा आकर्षण का केंद्र होगा। मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। शहर के सूडी स्कूल चौक स्थित चैती नवरात्र को लेकर चैती नव दुर्गा पूजा समिति की बैठक पूजा स्थल पर हुई। बैठक में 19 मार्च को कलश स्थापन से 28 मार्च विसर्जन तक की तैयारी पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में पूजा समिति के अध्यक्ष सह व्यवस्थापक सतीश कुमार महथा, मेला प्रभारी दिनेश पंजियार, सचिव घनश्याम पंडित, कोषाध्यक्ष देबू नायक, उपाध्यक्ष अंकित कुमार महथा, सदस्य सन्नी नायक, सहित समिति सदस्यों ने हिस्सा लिया।
समिति के अध्यक्ष सतीश कुमार महथा ने बताया कि प्रतिमा निर्माण समस्तीपुर के प्रसिद्ध मूर्तिकार मनोज पंडित द्वारा किया जा रहा है। पूजा स्थल स्थित बच्चों के लिए झूला, मिठाई दुकान, खिलौने व अन्य दुकान लगाए जाएंगे। पूजा स्थल की साफ-सफाई और स्वच्छता के लिए विशेष व्यवस्था होगी। पूजा की निगरानी के लिए सीसीटीवा कैमरा लगाई जाएगी। यत्र-तत्र कचरा नहीं फेंकने के लिए जागरूकता चलाई जाएगी।



