
MADHUBANI: सलखानियां में निःशुल्क कोचिंग सेंटर का शुभारंभ, बच्चों को मिला पठन-पाठन सामग्री
मधुबनी- 30 मार्च। प्रसंजीव फाउंडेशन बिहार,झारखण्ड द्वारा मधुबनी जिला के बाबूबरही प्रखंड के सलखानियां में संचालित आंबेडकर कोचिंग सेंटर पर 50 गरीब, अस्सहाय बच्चों को निःशुल्क कोचिंग कार्य का शुभारंभ अतिथियों द्वारा विधिवत उद्घाटन किया गया।
सेंटर के बच्चों को पठन-पाठन सामग्री दिया गया उद्घाटन करने वाले अतिथियों में निदेशक माधुरी कुमारी,पूर्व विधान सभा प्रत्याशी इं. गौड़ीशंकर यादव,अजय कुमार आजाद, सोनू कुमार, संयुक्त सचिव गौतम दुबे, शिक्षिका वीणा देवी,अवकाशप्राप्त अभियंता परमेश्वर मेहरा, अवकाशप्राप्त बड़ा बाबू राजेन्द्र राम सहित अन्य शामिल थे। मौके पर विधानसभा प्रत्याशी इं.गौड़ीशंकर यादव ने कहा कि शिक्षा दान (विद्या दान) को सभी दानों में श्रेष्ठ माना गया है। यह ज्ञान का प्रसार करता है और बच्चे को आत्मनिर्भर बनाकर उसके पूरे जीवन को रोशन करता है।
जरूरतमंदों की शिक्षा में सहयोग करने से न केवल व्यक्तिगत विकास होता है, बल्कि गरीबी उन्मूलन, महिला सशक्तिकरण और राष्ट्र के विकास में भी मदद मिलती है। विद्या का दान व्यक्ति को बंधनों से मुक्त करता है और उसे जीवन जीने की राह दिखाता है। शिक्षा शेरनी के दूध की तरह है, जो शिक्षित होकर जीवन में सशक्त बनता है। गरीब, ग्रामीण, वंचित बच्चों को शिक्षा सामग्री, फीस, या कोचिंग में सहयोग देकर उन्हें शिक्षा कीमुख्यधारा से जोड़ा जा सकता है। साक्षर समाज स्वस्थ, जागरूक और प्रगतिशील राष्ट्र की नींव रखता है। शिक्षा का दान केवल किताबों का दान नहीं, बल्कि एक सुनहरे भविष्य का दान है।
मौके पर सेंटर के निदेशक सुनील कुमार ने बताया कि प्रसंजीव फाउंडेशन द्वारा बच्चों की शिक्षा के लिए कोचिंग सेंटर के अलावा ग्रामीण महिलाओं को प्रशिक्षित कर स्वरोजगार सृजन किया जाता है। कार्यक्रम में.अवकाशप्राप्त सैनिक शिवशंकर यादव, लाल वच्चन राम, जगदीश राम, सज्जन राम सहित अन्य ने हिस्सा लिया।



