
MADHUBANI:- मधुबनी के कछुआ में 25 से 29 मई तक मनाई जाएगी पांच दिवसीय जानो मानो महोत्सव
मधुबनी- 16 फरवरी। मधुबनी जिले के लखनौर प्रखंड के कछुआ गांव में गंगा दशहरा के दिन 25 से 29 मई तक पांच दिवसीय जानो मानो महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।महोत्सव को लेकर जानो मानो महोत्सव ट्रस्ट की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जानो मानो ट्रस्ट के ट्रस्टी विजय झा, लीलाकांत झा, सरोज मोहन झा, विवेकानंद झा, संतोष झा सहित अन्य ने हिस्सा लिया।
वक्तताओं ने कहा कि महोत्सव के प्रथम दिन भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी।प्रतिदिन शाम में दीपोत्सव, रात्रि मिथिला के गौरव गाथा का गुणगान, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महोत्सव में शिल्प, मिथिला की पारंपरिक भोजन व अन्य स्टाल लगाई जाएगी। महोत्सव में सामाजिक, शैक्षिणिक, प्रशासनिक, वैदिक क्षेत्र के अतिथि शामिल होंगे। सरोज मोहन झा ने बताया कि जानो मनो राजकीय धरोहर है। इसे संरक्षित रखने का प्रयास जारी है। जानो मानो का जुडाव मिथिला के तत्कालीन महाराज शिव सिंह व महाकवि विद्यापति से है। उन्होंन बताया कि तत्कालीन डीएम शीर्षत कपिल अशोक द्वारा जानो मानो तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए पर्यटन विभाग को लिखा गया था।
उन्होंन बताया कि डीएम मधुबनी, पर्यटन विभाग और मत्स्य विभाग को यह तालाब जानो मानो ट्रस्ट को सौंपने की मांग की गई है। ताकि तालाब का सौंदर्यीकरण और इसके रखरखाव किया जा सके। उन्होंने बताया कि 13वीं सदी से यह तालाब शुभ कार्यों से पशुओं को पीने का काम आता है। प्रत्येक शनिवार, रविवार को जिला व नेपाल के सैकड़ों परिवार अपने बच्चों को नहलाने के लिए पहुंचते है। मान्यता है इस तालाब में स्नान कराने से बच्चों की कई बीमारी ठीक हो जाती है।



