बिहार

MADHUBANI:- लंबे समय से अनुपस्थित महपतिया, शाहपुर और भखराईन पंचायत कार्यपालक सहायकों की संविदा रद्द, डीएम ने की कार्रवाई

मधुबनी 14 मार्च। जिलाधिकारी आनंद शर्मा के द्वारा आरटीपीएस के संचालन में लापरवाही बरतने एवं लंबे अवधि से अनुपस्थित रहने तथा विभाग द्वारा स्पष्टीकरण पूछे जाने के बाद भी कोई जवाब नही देने के पश्चात तीन कार्यपालक सहायकों की संविदा रद्द कर दी गयी है। विदित हो कि रवि कुमार, पंचायत कार्यपालक सहायक, पंचायत महपतिया, प्रखंड मधेपुर एवं संतोष कुमार यादव, पंचायत कार्यपालक सहायक, पंचायत-भखराईन, प्रखण्ड-मधेपुर तथा श्रीमती खुशबू कुमारी, पंचायत कार्यपालक सहायक, पंचायत-शाहपुर, प्रखण्ड-बेनीपट्टी से RTPS के संचालन में लापरवाही बरतने के विरूद्ध उक्त पंचायत कार्यपालक सहायकों से कारण पृच्छा की गई थी। तीनों पंचायत कार्यपालक सहायकों से स्पष्टीकरण का जबाब अप्राप्त रहने की स्थिति में पुनः कारण पृच्छा समर्पित करने का निदेश दिया गया, परन्तु इनके द्वारा कारण पृच्छा समर्पित नहीं किया गया। पुनः इन सभी पंचायत कार्यपालक सहायकों को कारण पृच्छा समर्पित करने का निदेश दिया गया, परन्तु अद्यतन तिथि तक इन सभी के द्वारा किसी पत्रों का जबाब समर्पित नहीं किया गया, जिससे स्पष्ट होता है कि इन सभी के द्वारा कार्य में अभिरूचि नहीं ली जा रही है साथ ही उच्चाधिकारी के आदेश की अवहेलना भी की जा रही है। मधेपुर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी के द्वारा प्रतिवेदित किया गया कि रवि कुमार एवं संतोष कुमार यादव न तो न किसी पंचायत कार्यालय में कार्यरत हैं और न ही प्रखण्ड कार्यालय में कार्यरत हैं।

वही बेनीपट्टी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी के द्वारा द्वारा संयुक्त रूप से प्रतिवेदित किया गया है की खुशबु कुमारी, पंचायत कार्यपालक सहायक, ग्राम पंचायत-शाहपुर लगभग 06 महीने से अद्यतन कार्यालय से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित है।

सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार के नियमानुसार जो कर्मी बिना सूचना के 15 दिन या इससे अधिक अवधि के लिए अनुपस्थित पाये जाते है, तो उनके पद को रिक्त घोषित किया जायेगा एवं संविदा के आधार पर नियोजन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जायेगी। जिसके आलोक में जिलाधिकारी, आनंद शर्मा के द्वारा रवि कुमार, पंचायत कार्यपालक सहायक, पंचायत-महपतिया, प्रखंड मधेपुर एवं संतोष कुमार यादव, पंचायत कार्यपालक सहायक, पंचायत-भखराईन, प्रखण्ड मधेपुर तथा खुशबू कुमारी, पंचायत कार्यपालक सहायक, पंचायत-शाहपुर, प्रखण्ड-बेनीपट्टी का पंचायत का नियोजन / संविदा समाप्त/रद्द कर दिया गया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button