
MADHUBANI: नेत्र ज्योति अनुष्ठान के साथ माता के दर्शन-पूजन को उमड़ेंगे श्रद्धालु
मधुबनी-24 मार्च। चैती नवरात्र में मंगलवार को शुभ मुहूर्त में गाजे व बाजे के साथ बेलन्योती अनुष्ठान शास्त्रीय विधि विधान के साथ सम्पन्न किया गया। निमंत्रित बेल के लस्से से बुधवार को सप्तमी तिथि को सुबह में देवी दुर्गा की आंखों में ज्योति प्रदान कर प्राण-प्रतिष्ठा अर्पित की जाएगी। देवी दुर्गा की प्रतिमा में प्राण-प्रतिष्ठा अर्पित करने के बाद श्रद्घालुओं के लिए मां का पट खोल दिया जाएगा। शहर के गंगासागर काली मंदिर चैती दुर्गा स्थल से गाजे बाजे के साथ पालकी लेकर बिल्व वृक्ष के समीप पहुंचा। वहां पर पं. बालकृष्ण झा सहित अन्य पंडितों द्वारा विधि विधान से बिल्व को निमंत्रित किया गया।
बेलन्योती अनुष्ठान में मां श्यामा चैती नव दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष कृष्णमोहन, पूजा व्यवस्थापक कैलाश साह, उपाध्यक्ष धीरेन्द्र नारायण झा धीरू, मंत्री रवि प्रकाश श्रीवास्तव, कार्यालय प्रभारी दीपक कुमार दत्ता, पूजा प्रभारी बैजू यादव, किशोरी साह, विजय कारक, सुमन कुमार झा, शंभू झा, अशोक श्रीवास्तव सहित अन्य शामिल हुए। वहीं, सूड़ी स्कूल मैदान स्थित पूजा स्थल से बेल न्योति के लिए पंडितों के नेतृत्व में श्रद्धाओं की टोली बेल पेड के लिए रवाना हुए। जिसमें सूडी स्कूल मैदान चैती नव दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष सह व्यवस्थापक सतीश कुमार महथा, मेला प्रभारी दिनेश पंजियार, सचिव घनश्याम पंडित, कोषाध्यक्ष देबू नायक, उपाध्यक्ष अंकित कुमार महथा, सदस्य सन्नी नायक, सहित समिति सदस्यों ने हिस्सा लिया।



