
MADHUBANI: गैर मजरूआ आम व खास जमीन पर मिट्टी भराई को लेकर धरना-प्रदर्शन का निर्णय
मधुबनी- 22 फरवरी। भू-स्वामी संघर्ष समिति के अध्यक्ष गौरीशंकर यादव ने कहा कि मधुबनी रेलवे स्टेशन चौंक स्थित हनुमान मंदिर के पश्चिम गैर मजरूआ आम व खास खेसरा 570, 571 की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने की कोशिश को नहीं रोका जाता है तो मार्च के प्रथम सप्ताह में समाहरणालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जाएगा। रविवार को पत्रकारों से बातची तकरते हुए उन्होंने कहा कि एक ओर बिहार सरकार गैर मजरूआ आम व खास जमीन को सरकारी बताते हुए उस पर कब्जा करने वालों पर कार्रवाई की दावा करती है। दूसरी ओर मधुबनी शहर के स्टेशन चौक स्थित हनुमान प्रेम मंदिर के सामने आम जमीन पर हो रही कब्जा को रोकने से विफल हो रही है। जिससे माना जा रहा है कि उक्त जमीन शासन प्रशासन के संरक्षण कब्जा का किया जा रहा है। इस जमीन पर कब्जा को लेकर पिछले दिनों भू-माफियाओं व दबंगों द्वारा मिट्टी भराई कार्य किया जा रहा है। जिसकी जानकारी स्थानीय प्रशासन को होने के बाद भी कार्रवाई नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मसले को लेकर स्थानीय लोगों के विरोध पर अनुमंडल प्रशासन द्वारा तत्काल रोक दिया जाता है। फिर दूसरे ही दिन मिट्टी भरने का कार्य शुरू कर दिया जाता है। उन्होंने बताया कि रविवार की सुबह से फिर से उक्त जमीन पर मिट्टी बढ़ाने कार्य शुरू कर दिया है। इस संदर्भ में पिछले दिनों डीएम, सदर एसडीओ व रहिका अंचल कार्यालय अंचल अधिकारी को स्थानीय लोगों द्वारा संज्ञान में दिए जाने के बाद भी मिट्टी भराई कार्य जारी है। जिससे प्रशासन और भू-माफियाओं की साठगांठ से इनकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने जिला प्रशासन से जमीन पर मिट्टी भराई कार्य रोकने के रोकने की मांग करते हुए कहा कि उक्त भूमि पर तत्काल पुलिस प्रशासन की तैनाती किया जाना चाहिए। ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी को रोका जा सके।



