
MADHUBANI:- ब्रह्मपुरा के पूर्व मुखिया अजित पासवान पर बलिया में जानलेवा हमला
मधुबनी- 13 अप्रैल। बेनीपट्टी के ब्रह्मपुरा पंचायत के पूर्व मुखिया अजित पासवान पर असामाजिक तत्वों ने जानलेवा हमला किया है। हमला में मुखिया को आंतरिक चोट के साथ बांह फ्रेक्चर हो गया है। इस संबंध में पूर्व मुखिया अजित पासवान ने बेनीपट्टी थाना में बलिया गांव के राजा झा और राजा शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
पूर्व मुखिया अजित पासवान ने बताया कि, वे बुद्ध पूर्णिमा सह बहुजन महोत्सव आयोजन को लेकर आमंत्रण पत्र वितरित कर रहे थे। इसी दौरान गंगुली के मुखिया प्रतिनिधि प्रेमशंकर राय से बात हुई तो बताया कि, वे बलिया गांव में है। जब वे बलिया जा रहे थे, तब दो युवक चौक पर नशे की हालत में लोगों को गाली दे रहे थे। वे गुजरे तो उन्हें भी भद्दी भद्दी गालियां दी। बावजूद, वे आगे बढ़ने लगे तो एक युवक आगे आकर बाइक से चाभी निकाल कर गालियां देते हुए बाइक से उलट दिया और मारपीट किया। जिसमें वे जख्मी हो गए। पूर्व मुखिया ने बताया कि, वे तुरंत इसकी सूचना मुखिया प्रतिनिधि को दी। वे लोग आए तब वे निकल पाए।
उधर, इस घटना की जानकारी तुरंत बेनीपट्टी थाना को दी गयी। जिसके बाद बेनीपट्टी पुलिस तत्क्षण मौके पर पहुँच कर एक आरोपी राजा झा को गिरफ्तार कर लिया और पूर्व मुखिया को हॉस्पिटल में भर्ती कराया।



