
MADHUBANI:- फुलपरास में देवी दुर्गा की दर्शन-पूजन को श्रद्धालुओं का लगा तांता
मधुबनी- 25 मार्च। फुलपरास नगर पंचायत स्थित चैती दुर्गा मंदिर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ढोल, नगारा, करताल के गुंज के बीच विधिपूर्वक माता दुर्गा दरबार का पट खोला गया।

आचार्य भगवानजी झा द्वारा माता भगवती के सातवे स्वरूप की पूजा-अर्चना के बाद पट खुलने के साथ माता दुर्गा का दर्शन के लिए सैकड़ों की संख्या में बच्चें, महिला, पुरुष व बुजुर्ग श्रद्धालुओं उपस्थित थे। पहां माता दुर्गा दरबार और पंडाल की आकर्षक सजावट की गई है।फुलपरास नगर पंचायत नव चैती दुर्गा पूजा समिति द्वारा काफी उत्साह के बीच पूजा का आयोजन किया जा रहा है। पूजा समिति के अध्यक्ष बद्री नारायण साह, सचिव खोजेंद्र झा ने बताया कि चैत्र नवरात्र पर देवी भागवत पारायण का आयोजन किया गया है।
पूजा में फुलपरास के सभी लोगो का सहयोग मिल रह है। संयोजक राजद नेता सह दी रहिका सेंट्रल को-ऑपरेटीव बैंक के पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मानंद यादव ने बताया कि लोगो के कल्याण, सुख-समृद्धि के लिए दस दिनों तक माता की आराधना की जाती है। पूजा के संचालन में घूरन विश्वास, सकल पासवान, कृष्ण कुमार सिंह यादव, धनवीर यादव, रामचंद्र यादव, वार्ड पार्षद प्रदीप यादव, मिट्ठू कामत, बिकाऊ साह, रवि साफी, लाल ठाकुर, अर्जुन राउत, सकल पासवान, नरेंद्र तिवारी, अमरनाथ यादव, अमित रंजन, सुभाष यादव, जगदीश कुमार, राजकुमार पासवान, मुन्ना साह, श्याम यादव, संजीत राम, जशो पासवान, सुडमर कामत, बजरंगी कामत, रामचंद्र यादव, जीवछ साह, बिरेंद्र यादव, मंटू यादव सहित अन्य सदस्य व श्रद्धालु जुटे है।



