
बिहार
MADHUBANI: धौंस नदी में डूबने से बच्चे की मौत
मधुबनी- 30 मार्च। जिला के बिस्फी थाना क्षेत्र के कमलवाड़ी पूर्वी वार्ड-13 में सोमवार को गॉव स्थित धौंस नदी में डूबने से तीन वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई।
मृत बच्चे की पहचान संजीव कुमार सहनी के तीन वर्षीय पुत्र पीयूष कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार बच्चा खेलते-खेलते घर के पास बहने वाली धौस नदी के किनारे पहुंच गया और गहरे पानी में चला गया। जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ।
घटना की जानकारी मिलते ही बिस्फी थानाध्यक्ष अभिनाश कुमार पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे को नदी से बाहर निकाला गया, बच्चा मृत पाया गया। बिस्फी थाना पुलिस कागजी प्रक्रिया में जुट गयी है।



