
MADHUBANI: चैन नवरात्र पर ककना में होगा देवी भागवत ज्ञानयज्ञ का आयोजन : इन्द्रशेखर झा
मधुबनी- 17 मार्च। चैत्र नवरात्र पर पंडौल प्रखंड के ककना चैती दुर्गा पूजा स्थल पर देवी भागवत ज्ञानयज्ञ का आयोजन किया जाएगा। देवी भागवत ज्ञानयज्ञ में प्रवचन के लिए कथावाचक वैष्णवाचार्य श्रीरामजी महाराज शामिल होंगे। इसकी जानकारी देते हुए श्रीश्री 108 चैती दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष इन्द्रशेखर झा ने बताया कि ककना में साल 1992 से चैती नवरात्र का आयोजन किया जा रहा है। इस साल 19 मार्च को कलश स्थापन के दिन से देवी भागवत ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ होगा। ककना में चैत्र नवरात्र पर नाच-गान, सांस्कृतिक कार्यक्रम की जगह पिछले साल से ज्ञानयज्ञ आयोजन शुरू किया गया है।
पूजा की तैयारी में तेजी से चल रहा है। माता दुर्गा, भगवान गणेश, शिव-पार्वती, माता लक्ष्मी, सरस्वती सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमा और भव्य पंडाल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। पूजा की तैयारी में श्रीश्री 108 चैती दुर्गा पूजा समिति के सचिव वीरेंद्र सिंह भोला, पूजा प्रभारी श्याम सुंदर झा, कोषाध्यक्ष रमनजी मंडल, बबलू झा, बिकाऊ मुखिया, विष्णु मुखिया, राजकुमार पासवान, बद्री पासवान, राज नारायण सिंह सहित अन्य लोग जुटे है।



