
MADHUBANI:- रक्तदान से जरुरतमंदों को मिलता नया जीवन, इसके लिए युवा आ रहे आगे
मधुबनी- 24 फरवरी। पंडौल पीएससी में आयोजित ब्लड कैंप में रीयल राइट्स आफ ह्यूमन के अध्यक्ष रजनीश झा सहित अन्य लोगों ने रक्तदान किया। मौके पर रजनीश झा ने कहा कि साल 2004 से लगातार रक्तदान कर रहें है। रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं है। रक्तदान से किसी जरुरतमंद को नया जीवन दे सकते हैं। रक्त की एक-एक बूंद अमूल्य है। मौका मिले तो रक्तदान अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना में जख्मी लोगों को तत्काल बेहतर इलाज की जरूरत होती है।अत्यधिक रक्तस्त्राव की वजह से रक्त की जरूरत पड़ती है।थैलेसेमिया मरीज की संख्या बढ़ रही है। जिससे रक्तदान काफी जरूरी हो गया है।
युवाओं में रक्तदान के प्रति काफी जागरूकता बढ़ी है। रक्तदाताओं की संख्या बढ़ने से थैलेसेमिया, हीमोफीलिया, एड्स पीड़ित, गर्भवती महिलाएं व सड़क दुर्घटना में जख्मियों को रक्तदाताओं के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। हरेक स्वस्थ लोगों को प्रत्येक तीन महीना पर रक्तदान करना चाहिए। इससे अनेक तरह की बीमारी का खतरा कम हो जाता। समय रहते बीमारियों की जानकारी भी मिल जाता है। जिससे गंभीर बीमारी या आपात स्थिति में रक्त की कमी पूरी की जा सके। शरीर में प्रत्येक चार महीने में नए रक्त का निर्माण होता है। उन्होंने कहा कि इस भ्रम से दूर रहना चाहिए कि रक्तदान से शरीर में कोई कमी आ जाती है। बल्कि कई तरह की रोगों से बचाव होता है। रीयल राइट्स आफ ह्यूमन के तत्वावधान में जिले के विभिन्न हिस्सों में जागरूकता अभियान के माध्यम से युवाओं को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिसका लाभ भी मिलने लगा है। बड़ी संख्या में युवा रक्तदान के लिए आगे आने लगे हैं।



