
MADHUBANI:- बिहार दिवस पर चित्रकला में मधुबनी की अंजली को राज्य स्तर पर तीसरा स्थान
मधुबनी- 25 मार्च। बिहार दिवस पर पटना के गांधी मैदान में तीन दिवसीय समारोह में शामिल मधुबनी के एक दर्जन छात्र-छात्राओं को बेहतर प्रस्तुति के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। समारोह में गणित ओलंपियाड, क्विज एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित किया गया चित्रकला प्रतियोगिता में अंजली कुमारी राज्य स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त की। राज्य परियोजना निदेशक, बिहार शिक्षा परियोजना परिषद, पटना के निर्देशानुसार पटना से वापस मधुबनी पहुंचने पर बुधवार को मधुबनी स्थित शिक्षा भवन में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शुभम कसौधन के हाथों पुरस्कार प्रदान किया गया।
मौके पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने कहा कि छात्र-छात्राओं को मधुबनी पेटिंग्स और संगीत के क्षेत्र में बेहतर करियर बना सकते है। देशभर में मिथिला कला की मांग सालो भर रहती है। इको फ्रेंडली होने से इस कला की डिमांड बढी है। बच्चों को संगीत और मिथिला पेंटिंग्स की जानकारी दी जा रही है। बच्चे काफी उत्सुकता के साथ मिथिला पेंटिंग्स व संगीत सीख रहे हैं।समारोह में दल नायक के रूप में राजकीय शिक्षक सम्मान प्राप्त वाटसन प्लस टू विद्यालय के संगीत शिक्षक डा. शिव नारायण मिश्र व शिक्षिका शीतल शिवानी शामिल थे।



