बिहार

MADHUBANI:- सभी बैंक कैंप मोड में कार्य कर कृषि,उद्योग व खुदरा क्षेत्र में ऋण वितरण को गति देंः डीडीसी

मधुबनी- 23 मार्च। जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में डीएलसीसी,डीएलआरसी की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बैंकिंग योजनाओं की प्रगति,उपलब्धि एवं लक्ष्य प्राप्ति की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। उप विकास आयुक्त ने वार्षिक साख योजना तहत मधुबनी जिले की उपलब्धि मात्र 48.22 प्रतिषत रहने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सभी बैंकों को निर्देश दिया कि वे कैंप मोड में कार्य करते हुए कृषि,उद्योग एवं खुदरा क्षेत्र में ऋण वितरण को गति दें,ताकि 31 मार्च 2026 तक लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित की जा सके।

बैठक में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना,पीएम विश्वकर्मा एवं पीएम स्वनिधि जैसी योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने संबंधित बैंकों को इन योजनाओं में लक्ष्य प्राप्ति हेतु विशेष प्रयास करने का निर्देश दिया। उप विकास आयुक्त ने सभी बैंकों को निर्देशित किया कि वे लंबित ऋण मामलों एवं नीलाम पत्रों का शीघ्र निष्पादन करें। बैठक में केवाईसी लंबित खातों के शीघ्र री-केवाईसी कराने एवं केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे डीईएफ खातों के शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

उपविकास आयुक्त ने बताया कि मधुबनी जिला आकांक्षी जिला के रूप में चयनित है। इसके तहत कृषि, पशुपालन,मत्स्य,फूड प्रोसेसिंग, पीएमएफएमई, एग्री क्लीनिक-एग्री बिजनेस, रूरल गोदाम आदि क्षेत्रों में अधिक से अधिक ऋण वितरण कर जिले के समग्र विकास को गति देने का निर्देश दिया गया। बैठक में आरबीआई के प्रतिनिधियों द्वारा वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता शिविर आयोजित करने एवं साइबर फ्रॉड से बचाव हेतु आमजनों को जागरूक करने पर जोर दिया गया। इसके लिए अधिकृत एनजीओ एवं ग्राम साथियों की सहायता लेने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक के अंत में अग्रणी जिला प्रबंधक गजेन्द्र मोहन झा ने सभी बैंकों को निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने हेतु समन्वित प्रयास करने की सलाह दी तथा सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक में विधायक आसिफ अहमद,विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयक,आरबीआई के पदाधिकारी, नवार्ड के डीडीएम सहित बिहार सरकार के विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं संबंधित सदस्य उपस्थित थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button