
MADHUBANI:- 747 लीटर शराब के साथ 7 गिरफ्तार
मधुबनी- 29 मार्च। झंझारपुर अनुमंडल क्षेत्र में पुलिस ने खुफिया सुचना पर भारी मात्रा में शराब के साथ 7 शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया। भैरवस्थान थाना परिसर में प्रेस वार्ता करते हुए झंझारपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आशीष आनंद ने बताया कि मद्यनिषेध प्रभाग इकाई बिहार पटना की सूचना मिली कि भैरवस्थान थाना क्षेत्र के समिया चोक से दक्षिण कमला तटबंध के भीतरी भाग में एक बगीचे में अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप उतरने वाली है। सूचना के बाद छापेमारी के लिए पुलिस टीम गठित किया गया। जिसमें भैरवस्थाना एवं झंझारपुर थानाध्यक्ष,एएलटीएफ फुलपरास, भैरवस्थान थाना के सअनि मनोज कुमार एवं मकेश्वर प्रसाद के साथ ही इस टीम में सशस्त्र बल को शामिल किया गया।
पुलिस टीम के द्वारा समय पर छापामारी कर मौके पर ही सात शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं दो लोग पुलिस को देखते ही फरार हो गए। इस छापेमारी में 83 कार्टून 747 लीटर अंग्रेजी शराब,एक चार चक्का वाहन,एक बुलेट बाईक,एक अपाची बाईक, एक देशी पिस्टल,11 हजार नकद,आठ पीस मोबाईल जप्त किया। गिरफ्तार शराब धंधेबाजों में भैरवस्थान थाना क्षेत्र के महिनाथपुर निवासी 20 वर्षीय सुशील कुमार पिता परमेश्वर साहु एवं 24 वर्षीय रौशन कुमार मिश्र पिता रविंद्र कुमार,मधेपुर थाना क्षेत्र के नवादा निवासी 24 वर्षीय रमण कुमार पिता योगेंद्र यादव,19 वर्षीय अमरजीत यादव पिता सैदी यादव,24 वर्षीय मिथिलेश कुमार यादव पिता जालेश्वर यादव, भीठ भगवानपुर निवासी 27 वर्षीय सुजीत कुमार झा पिता गोविंद झा,झंझारपुर थाना क्षेत्र के मछधी 27 वर्षीय बाबुल कुमार मिश्र पिता कौशल कुमार मिश्रा सहित अन्य पांच लोगों पर शराब धंधा में संलिप्त रहने के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अन्य फरारी की गिरफ्तार के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।



