
MADHUBANI:- 5 पुलिस निरीक्षक समेत 71 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, 12 नए थानाध्यक्षों की पोस्टिंग
मधुबनी- 11 फरवरी। जिले में पुलिस पदाधिकारियों का तबादला पुलिस अधीक्षक डॉ सत्य प्रकाश ने किया है। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर सत्य प्रकाश ने बताया कि जिले के आठ थानाध्यक्षों का अन्य जिलों में तबादला हो जाने एवं विधि व्यवस्था के संधारण के लिए 12 नए थानाध्यक्ष सहित कुल 71 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। इनमें पांच पुलिस निरीक्षक स्तर के पदाधिकारी हैं। तबादला हुए पुलिस निरीक्षकों में पुलिस अवर निरीक्षक एवं सहायक पुलिस अवर निरीक्षक के 66 अधिकारियों की पदस्थापना थाना एवं पुलिस अंचलों में की गई है।
इन पदाधिकारियों का हुआ स्थानांतरण—
इंस्पेक्टर रंजीत कुमार निराला को सदर अंचल पुलिस निरीक्षक से बेनीपट्टी अंचल का पुलिस निरीक्षक बनाया गया है। इंस्पेक्टर ललन प्रसाद चौधरी को पुलिस निरीक्षक फुलपरास अंचल से पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष फुलपरास थाना,इंस्पेक्टर महफूज आलम प्रभारी थानाध्यक्ष झंझारपुर थाना को पुलिस निरीक्षक झंझारपुर अंचल, पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार को पुलिस निरीक्षक बेनीपट्टी अंचल से पुलिस निरीक्षक फुलपरास अंचल,इंस्पेक्टर सीताराम प्रसाद को पुलिस केंद्र से पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष बेनीपट्टी थाना बनाया गया है। एसआई राशिद परवेज को पुलिस केंद्र से झंझारपुर थाना के सहायक थानाध्यक्ष अनुसंधानक,एसआई प्रेमराज पुरुषोत्तम को नगर थाना से थानाध्यक्ष कलुआही थाना, एसआई सर्वेश कुमार झा को जयनगर थाना से थानाध्यक्ष घोघरडीहा थाना, एसआई नीलिमा कुमारी को पुलिस केंद्र से थानाध्यक्ष लखनौर थाना, एसआई अरविंद कुमार चतुर्थ को झंझारपुर थाना से थानाध्यक्ष भेजा थाना,एसआइ राजकुमार राय को जयनगर थाना से थानाध्यक्ष बिस्फी थाना, थानाध्यक्ष कलुआही थाना राजकुमार मंडल को मधवापुर का थानाध्यक्ष, प्रभारी थानाध्यक्ष घोघरडीहा राहुल कुमार को थानाध्यक्ष बाहुबरही थाना, थानाध्यक्ष राजनगर अमृत कुमार साह को थानाध्यक्ष सकरी थाना, एसआई अनोज कुमार को पुलिस केंद्र से थानाध्यक्ष हरलाखी थाना,एसआई उमेश सिंह को पुलिस केंद्र से एएलटीएफ शाखा पुलिस कार्यालय मधुबनी,एसआई सुदर्शन राम को देवधा थाना से भेजा थाना स्थानांतरित किया गया है इसके अलावा 52 अन्य पुलिस पदाधिकारियों को भी स्थानांतरित कर विभिन्न थानों में पोस्टिंग की गई है।



