
MADHUBANI:- 46 माह के बाद भी सड़क का नही हो सका निर्माण कार्य पूर्ण, बाबूबरही विधायक का प्रयास भी नही लाया रंग
मधुबनी- 08 जुलाई। ग्रामीण कार्य विभाग जयनगर प्रमंडल लदनियां प्रखण्ड महुलिया गांव में वर्षों से निर्माणाधीन सड़क को लेकर चर्चा में है कि पूर्व मंत्री स्व. कपिलदेव कामत ने समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों के हित में पीडब्ल्यूडी सड़क से तिवारी टोला तक जाने वाली सड़क का 46 माह पूर्व 19 अक्टूबर 019 को शिलान्यास किया था। उक्त सड़क का कार्य एजेंसी ग्रामीण कार्य विभाग जयनगर प्रमंडल को बनाया गया। क्षेत्रीय विधायक मीना कुमारी ने निर्माणाधीन सड़क पूर्ण कराने को लेकर विधानसभा बैठक में प्रश्न के माध्यम से सदन का ध्यान आकृष्ट कराया था। मिली जानकारी के अनुसार विधायक मीना कुमारी ने विधानसभा बैठक में उठाये गए प्रश्न पर सदन द्वारा कोई भी सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर उन्होने विभाग के प्रधान सचिव पटना को लिखित शिकायत की। विडंबना है कि विधानसभा एवं विभाग के प्रधान सचिव ने विधायक मीना कुमारी के क्रमशः विधानसभा में प्रश्न एवं लिखित शिकायत को विभाग के प्रधान सचिव गंभीरता से नहीं लिया। नतीजा हुआ कि 46 माह के बाद भी सड़क निर्माण कार्य पूर्ण नही हो सका। स्थानीय लोगों का कहा है कि अगर विधायक मीना कुमारी के विधानसभा में इस सड़क सम्बंध में प्रश्न एवं विभाग के प्रधान सचिव उनके लिखित शिकायत की होती तो 46 माह तक सड़क निर्माण कार्य निर्माणाधीन नहीं रहता और नहीं ग्रामीण कार्य विभाग सुस्त रहता नहीं संवेदक मस्त।



