
MADHUBANI:- 2.52 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी- 04 मई। गुप्त सूचना के आधर पर रहिका थाना पुलिस ने 2.52 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर गांजा की तस्करी बड़ी पैमाने पर कर रहा था। जिसकी सूचना रहिका थाना को मिलते ही उक्त तस्कर पर कार्रवाई की। तस्कर की पहचान रहिका थाना क्षेत्र के ककरौल गांव निवासी राजू साह के रूप में हुई है। इस संदर्भ में रहिका थानाध्यक्ष रविंद कुमार ने बताया कि तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। चाहे शराब,नशीली दवाओं,गांजा तस्करों क्यों ना हो सभी पर कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया गांजा तस्करी की गुप्त सूचना मिली। सूचना मिलते ही रहिका थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की। उन्होने बताया कि तस्कर से कड़ी पूछताछ में उन्होंने गांजा तस्करी की बात स्वीकार की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना में मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।



