
MADHUBANI: 110 कार्टन अंग्रेजी शराब जप्त,अलग अलग मामले में तीन गिरफ्तार
मधुबनी- 23 दिसम्बर। नगर थाना क्षेत्र में थाना की पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में छापेमारी कर अवैध शराब की बड़ी खेप को बरामद किया है। प्रभारी थानाध्यक्ष इंदल यादव के नेतृत्व में गुरुवार की शाम छापेमारी में स्टेशन रोड वार्ड नंबर 18 के एक खाली पड़े स्थान से 104 कार्टन अंग्रेजी शराब को बरामद किया. उक्त खाली स्थान ईट से घिरा हुआ था। छापेमारी के क्रम में गुप्त सूचना पर नगर थाना की टीम स्टेशन रोड में स्थित लजीज होटल के रसोईघर के नजदीक से 6 कार्टन शराब जप्त किया। इस मामले में होटल के प्रबंधक अवनीश कुमार उर्फ चुलबुल एवं डिलीवरी ब्वॉय सनी कुमार को गिरफ्तार किया। वहीं तीसरे मामले में मालगोदाम रोड वार्ड नंबर 18 से 3 बोतल अंग्रेजी शराब वह 6 बोतल देसी नेपाली शराब के साथ माल गोदाम रोड निवासी राजू कुमार चौधरी को गिरफ्तार किया। प्रभारी थानाध्यक्ष इंदल यादव ने बताया कि शराब की बड़ी खेप के संबंध में गुप्त सूचना मिली कि स्टेशन रोड के पश्चिम नारायण पट्टी गांव के रामचंद्र झा के खाली पड़े विवादित जमीन पर त्रिपाल से ढका हुआ है। पुलिस ने उक्त स्थल पर छापेमारी कर 104 कार्टन अंग्रेजी शराब को जप्त किया। इस मामले में संलिप्त आरोपितों की पहचान कर रही है। पहचान के बाद उक्त आरोपितों को नामजद किया जाएगा। संवाद प्रेषण तक जप्त शराब की गिनती जारी था। छापेमारी दल में प्रभारी थानाध्यक्ष इंदल यादव,एएसआइ अनिल कुमार,राजेश्वर सिंह, पीटीसी नंदू सिंह, राकेश कुमार पांडे एवं नगर थाना के सिपाही शामिल थे।



