
MADHUBANI:- हिरा मांझी बने जदयू युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में हर्ष
मधुबनी- 22 अगस्त। जदयू युवा प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल ने जयनगर निवासी हिरा मांझी को पार्टी के मधुबनी युवा जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। हिरा मांझी के जदयू युवा जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद रामप्रीत मंडल, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा,जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कामत,जिला उपाध्यक्ष सह मुख्य पार्षद कैलाश पासवान,राम विनोद सिंह,प्रखंड अध्यक्ष राज कुमार सिंह,विनय कुमार सिंह,बबलू राउत,शिव शंकर ठाकुर,सुकदेव महतों, मो. मुजाहीद,मो. शकुर,शम्भु गुप्ता,सुधीर गुप्ता,रंजीत गुप्ता,रंजीत पासवान, विष्णु देव यादव,धनवीर चोधरी,राम बाबू कामत समेत अन्य शामिल हैं। नवनिर्वाचित युवा जिलाध्यक्ष हिरा मांझी ने कहा कि पार्टी ने एक बङी जिम्मेदारी सौंपी है। इमानदारी पूर्वक अपने जिम्मेदारी का निर्वाहन कर पार्टी के मजबूती पर काम करेंगें।



