
MADHUBANI:- हरलाखी में देह व्यापार का खूलासा, दो महिला सहित 4 धराये, देह व्यापार के आशंका पर पुलिस ने की छापेमारी
मधुबनी- 15 जून। हरलाखी थाना क्षेत्र के उमगांव में हरलाखी पुलिस ने शनिवार को देह व्यापार की आशंका में रेस्ट हाउस में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी किया। छापेमारी के दौरान दो महिला सहित दो पुरुष को शक के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान हरलाखी पुलिस ने दो महिला व दो पुरुष को हिरासत में लेकर थाने ले गई। तथा पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल इस मामले पर पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं। जानकारी हो की कुछ दिन से लगातार मीडिया में खबर प्रकाशित हो रहा था कि उमगांव में एक रेस्ट हाउस के नाम पर देहव्यापार का धंधा चल रहा है। खबर प्रकाशित होते ही हरलाखी पुलिस हरकत में आया और छापेमारी की। पुलिस ने फिलहाल चार लोगों गिरफ्तार कर लिया है। हरलाखी थानाध्यक्ष जितेंद्र सहनी ने दूरभाष पर बताया सत्यापन किया जा रहा है। आगे कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।