
बिहार
MADHUBANI:- हरलाखी के बेता परसा में युवक को पेट्रोल छिड़क कर लगायी आग, गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती
मधुबनी-27 अक्टूबर। हरलाखी थाना क्षेत्र के बेता परसा गांव में बीती रात्री पेट्रोल छिड़ककर एक युवक को आग लगाने का मामला प्रकाश में आया है। जख्मी युवक की पहचान बेता परसा गांव निवासी में 40 वर्षीय मो. सद्दाम पिता ईरसाद के रूप में हुई है। स्थानीय लोगो ने बताया कि कुछ व्यक्तियों ने पहले चटाई में आग लगया, इसके बाद वहां खड़े युवक में किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगा। बात इतना बढ़ गया कि कुछ यूवकों ने पिछे से पेट्रोल छिड़क दिया। जिसमें उक्त युवक बुरी तरह झुलस गया। स्थानीय लोगो के सहयोग से जख्मी को उमगांव सीएससी लाया गया। सीएससी के चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया। सदर अस्पताल में जख्मी युवक का ईलाज चल रहा है। जहां जख्मी युवक जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।



