
MADHUBANI:- हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार
मधुबनी- 10 सितंबर। लदनियां थाना पुलिस ने सोमवार की रात वाहन चेकिंग अभियान के दौरान हथियार के साथ बाईक चालक समेत दो युवक को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि पुलिस बल के सहयोग से सोमवार की रात लदनियां बाजार से महज दो किलोमीटर दूर पर एनएच 227 पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी क्रम में बिना नंबर प्लेट के दो मोटरसाइकिल को रोका गया। पुलिस को देखते हुए दो बाइक सवार भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष ने बताया कि तलाशी लेने पर दोनों बाइक चालक के पास अलग-अगल एक देशी लोडेड कट्टा व दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इस मामले में थाना कांड संख्या-295/24 दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में मधुबनी भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि घटना की रात विशेष अभियान में सूचना पर छपकी में एनएच 227 पर वाहन चेकिंग लगाया गया। तेनुआही से लदनियां की ओर बिना नंबर प्लेट के दो बाइक से चार व्यकि जा रहा था। पुलिस गाड़ी देख दोनों बाइक पर सवार व्यक्ति भागने में सफल रहा। जबकि चेकिंग के दौरान दोनों बाइक चालक को रोक कर तलाशी लेने के क्रम में उसके कमर से अलग एक लोडेड देसी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान जयनगर थाना क्षेत्र के भेलवा टोला निवासी 22 वर्षीय मो.अकबर एवं कमला रोड निवासी 21 वर्षीय किशोर कुमार मंडल बताया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मो. अकबर के पास से दो जिंदा कारतूस एवं किशोर कुमार मंडल के पास से एक देशी लोडेड कट्टा बरामद किया गया है।



