बिहार

MADHUBANI:- हत्या व लूट मामले में 4 गिरफ्तार

मधुबनी-30 मई। जिला पुलिस प्रषासन ने देवधा थाना क्षेत्र में जयप्रकाश यादव से लूट का प्रयास एवं फायरिंग करने में संलिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इसी तरह राजनगर थाना क्षेत्र में हुई संजीत यादव हत्याकांड में संलिप्त दो अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया है। फायरिंग मामले में गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देसी कट्टा,पांच जिंदा कारतूस, एक खोखा भी बरामद किया है। इसके अलावा दो मोबाइल भी जब्त कर लिया गया है। उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में दी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उक्त दोनों मामलों में गिरफ्तार किए गए चारों अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उन्होने बताया कि बीते 22 फरवरी को देवधा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिटवा टोल में अपराधियों ने जयप्रकाश यादव से रुपया लूटने का प्रयास किया था। रुपया नहीं देने पर अपराधियों ने फायरिंग कर दिया। हालांकि जयप्रकाश यादव को गोली नहीं लगी। इस कांड में संलिप्त प्रदीप कुमार सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं विशेष समकालीन अभियान में 30 मई को इस कांड में संलिप्त अभियुक्त देवधा थाना क्षेत्र के पिटवा टोल निवासी राकेश यादव उर्फ कारी यादव एवं सुनील कुमार उर्फ गुरु को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के दौरान एक देसी कट्टा,पांच जिंदा कारतूस,दो मोबाइल एवं फायर किया गया एक खोखा बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। राकेश लूटकांड व आर्म्स एक्ट में पहले भी संलिप्त रहा है। अभियुक्त सुनील शराब कांड में जेल जा चुका है। एसपी ने बताया कि देवधा थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि राकेश यादव उर्फ कारी यादव एवं सुनील कुमार उर्फ गुरु आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए साजिश रच रहा है। थानाध्यक्ष से प्राप्त सूचना पर एसडीपीओ जयनगर के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। यह टीम पिटवा टोल से राकेश व सुनील को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि इसी बीते एक मई को राजनगर थाना क्षेत्र में मोहनपुर निवासी संजीत यादव की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में दो अभियुक्त को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं 30 मई को समकालीन अभियान के दौरान सुबह करीब नौ बजे राजनगर थाना क्षेत्र स्थित भगवानपुर चोक से उक्त हत्याकांड में संलिप्त रांटी मोहनपुर निवासी राजा यादव एवं सहदेव यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी ने बताया कि इन दोनों का भी पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। दोनों आर्म्स एक्ट व जानलेवा हमले का पहले से आरोपित रहा है। एसपी ने बताया कि विशेष छापेमारी टीम में एसडीपीओ,जयनगर विप्लव कुमार,देवधा थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा, राजनगर थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार-2 और देवधा एवं राजनगर थाना के सशस्त्र बल शामिल थे। उन्होंने बताया कि राजनगर एवं देवधा थानाध्यक्ष को पुरस्कृत किया जाएगा। एसपी ने यह भी बताया कि इस समकालीन अभियान में जिले भर से कुल-104 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया कि झंझारपुर आरएस ओपी क्षेत्र में अररिया में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक के घर हुई आपराधिक वारदात में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध साक्ष्य जुटाने के लिए स्वान दस्ता एवं एसएफएल टीम को बुलाया गया है। तकनीकी सेल भी तकनीकी साक्ष्य जुटाने में लग गई है। उन्होंने बताया कि वे स्वयं भी घटनास्थल का जायजा लिए हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button