बिहार

MADHUBANI:- हत्या के 18 घंटे बाद भी हत्यारों को गिरफ्तार करने में पूलिस विफल

मधुबनी- 31 मई। नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार देष शाम हुंडा एजेंसी के कर्मी की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दिया। परंतू 18 घंटे गूजर जाने के बाद भी अपराधी का सूराग लगाने में पुलिस विफल है। जबकि पुलिस को सीसीटीवी फोटो में बरामद हो चूका है। मालुम हो कि नगर थाना क्षेत्र के राम चोक पर अज्ञात अपराधियों ने गुरूवार की देर शाम फुलपरास थाना क्षेत्र के सरसव गांव निवासी पंडित साह के पुत्र 30 वर्षीय धीरज साह को गोली मारकर हत्या कर दिया था। धीरज मधुबनी शहर के एक बाइक एजेंसी में अकांउटेटं के तौर पर कार्य करता था। एजेंसी से कार्य करने के बाद राम चोक स्थित अपने आवास कंटाही जा रहे थे। जहां पहले से घात लगाऐ अपराधी इंतजार कर रहे थे। जैसे ही धीरज घर के अंदर प्रवेश करने लगा कि उसी दौरान पीछे से अपराधियों ने गोली मार दिया। गोली लगते ही धीरज की मौत हो गयी। गोली की आवाज सुनकर मकान के मालिक दौर पड़े। कर्मी को खून से लथपथ देखा, उसे तुरंत सदर अस्पताल मधुबनी ले गए। परंतू सदर अस्पताल के चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मकान मालिक अविनाश कुमार ने बताया कि मेरे मकान में छह महीने से रहकर कार्य कर रहा था। धीरत अपनी पत्नी,बच्चे सहित परिवार के अन्य सदस्य के साथ रहे थे। पुलिस सूत्रों की माने, तो घटना होने के बाद पुलिस हर तरह से जांच कर रहे है। नगर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने बताया कि आस पास के सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए क्षेत्र में छापेमारी कर रही है। उन्होने बताया कि पुलिस जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर लेगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button