
बिहार
MADHUBANI:- सड़क दुर्घटना में सीतामढ़ी के युवक की मौत
मधुबनी-18 मई। साहरघाट-उमगांव एनएच 104 लालूनगर के पास तेज रफतार बाईक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बाईक सवार युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मुतक की पहचान सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा थाना क्षेत्र के फतेहपूर गांव निवासी जनिस खान के 20 वर्षीय पुत्र सोहेल खान के तौर पर हुई है।
मृतक युवक मां के निधन के बाद से अपने ननिहाल मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र के गंगौर पंचायत के हाजीनगर में रहकर पढ़ाई करता था। इधर घटना की सूचना मिलते ही साहरघाट थानाध्यक्ष विजय पासवान घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के परिजन को सुचना दिया। तथा शव को कब्जे में लेकर पास्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया।



