
MADHUBANI: स्कूल बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार के आरोप में सरपंच गिरफ्तार, भेजे गए जेल
मधुबनी- 23 मई। खुटौना प्रखंड के तहत लौकहा थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर गांव में दो नाबालिग स्कूली बच्चे महज दो लीची तोड़ लिया, जिसको लेकर सरपंच ने बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार किया, जिसके बाद सरपंच द्वारा किए गए बर्बरता का वीडियो वायरल होने लगा। पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के निर्देश पर लौकहा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जुवेनाइल जस्टिस एक्ट 2000 के तहत मामला दर्ज कर लिया था। जिसमें लौकहा,लौकही एवं नरहिया थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी सरपंच को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
इस संबंध में फुलपरास अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रभात शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराधियों के धर पकड़ के लिए एसपी सुशील कुमार की अध्यक्षता व सर्किल इंस्पेक्टर राजेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया। जिसमें लौकहा थानाध्यक्ष संतोष कुमार मंडल,लौकही थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार एवं नरहिया ओपीध्यक्ष सुनील झा के द्वारा जगह-जगह छापेमारी की जा रही थी। वहीं भारत-नेपाल सीमा के बड़कोर चौड़ी से मुख्य आरोपी विशनपुर निवासी वर्तमान सरपंच उपेन्द्र यादव को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। तथा दुसरे आरोपी पूर्व चौकिदार के बेटा मो॰ शकील अभी भी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस क्षेत्र में लगातार छापेमारी कर रही है।



