
MADHUBANI:- सेवाकाल में नियमित डिग्री लेने वाली शिक्षिका से स्पष्टीकरण
मधुबनी- 16 नवंबर। उत्क्रमित मध्यविद्यालय झंझारपुर की स्नातक शिक्षिका सावित्री सिन्हा को डीइओ नसीम अहमद ने विभिन्न गड़बड़ियों के लिए स्पष्टीकरण पूछा है। जिसमें बताया गया है कि कार्यावधि में एमडीएम योजना सहित अन्य लाभुक योजना में गड़बड़ी की गयी है। प्रोन्नति के क्रम में बढ़ाए गए योग्यता को छिपाया गया है। यह मामला डीइओ के जनता दरबार में आया। तथा इसके बाद कार्रवाई शुरू कर दी गयी है। इस विद्यालय की एचएम मीना कुमारी ने ही खुद परिवाद दायर कर इस गड़बड़ी को सामने लाया है। परिवाद में बताया गया है कि एमडीएम में 11 लाख से अधिक की निकासी की गयी। तथा व्यय नौ लाख 74 हजार रुपये हुई है। अधिक छात्रों की उपस्थिति दिखाकर भी गड़बड़ी की गयी है। बेंच डेस्क व अन्य लाभुक योजना में भी गड़बड़ी की गयी है। वहीं सेवाकाल में नियमित रुप से स्नातक व स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की गयी। इसे छिपाकर एचएम पद के लिए दावा प्रस्तुत किया गया है। डीइओ ने उन्हें अपने नियंत्री पदाधिकारी के माध्यम से स्पष्टीकरण साक्ष्य के साथ देने का आदेश दिया है।



