
MADHUBANI:- सुग्गापट्टी गांव में भीषण चोरी की वारदात
मधुबनी-14 जनवरी। फुलपरास थाना क्षेत्र के सुग्गापट्टी गांव में गुरूवार की देर रात्रि चोरों ने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए की जेवरात व नगद रुपये की चोरी कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुग्गापट्टी गांव निवासी इन्द्रदेव राय के घर में अज्ञात चोरों ने घर के पिछले खिड़की के छज्जी पर चढ़कर छत पर चोर चढ़ गए। तथा आंगन में प्रवेश किया। पिछला दरवाजा खोलकर चोरों ने अपने और साथी करीब पांच की संख्या में सभी अंदर गए। तथा जिस रुम में सोए थे,जिसे चोरों ने सभी सदस्य को रूम के बाहर से बंद कर दिया। तथा दो रूम के ताला को तोड़कर घर में घुस कर और उसमें रखा हुआ अलमीरा व बक्सा को तोड़कर कीमती गहने जेवरात करीब तीन लाख रुपये की। तथा गौदरेज में रखा करीब तीस हजार नगद रुपये चोरी कर लिया। जिसके बाद घर का परिजनों को सुबह चार बजे जब नींद खुली तो उनका रुम बाहर से बंद था। जिसके बाद काफी कोशिश करने के बाद किसी तरह से रुम खोलकर बाहर निकले। जिसके बाद घर अन्य रुम का ताला टुटा हुआ देखा और उसमें अलमारी एवं बक्सा टुटा था। सभी समान इधर से उधर बिखरे हुए थे।
चोरी की इस घटना को लेकर गृह स्वामी इंद्रदेव राय ने शुक्रवार को सुबह मोबाइल फोन से थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर चोरी की घटना की जानकारी ली। गृह स्वामी इंद्रदेव ने लिखित आवेदन थानाध्यक्ष को दिया है। इधर थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति ने बताया मामले की छानबीन की जा रही है।



