
MADHUBANI:- सुगौना में अतिक्रमण खाली कराने गए अधिकारी को लौटना पड़ा खाली हाथ, सीओ ने कहा- होगी FIR
मधुबनी- 25 मई। रहिका प्रखंड क्षेत्र के सुगौना गांव में अतिक्रमण खाली करवाने गए अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष अपने दल बल व अन्य पुलिस बल व बुलडोजर के साथ अतिक्रमण खाली करवाने गए। परंतू अतिक्रमण खाली करवाने के क्रम में गांव के महिलाओं का काफी विरोध का सामना करना पड़ा। जिससे अतिक्रमण खाली कराने गए अंचलाधिकारी,पुलिस पदाधिकारियों को बिना अतिक्रमण खाली करवाए ही वापस लौटना पड़ा। मालुम हो कि कब्रिस्तान के बगल में सरकारी जमीन पर गरीब गुरबा बरसों से घर बना कर अपना जीवन यापन करते हैं।
अतिक्रमण को लेकर वहां की महिलाओं ग्रामीणों का कहना है कि हम लोग 50 वर्षों से यहां रह रहे हैं। सरकार द्वारा दी गई सभी योजनाएं इंदिरा आवास शौचालय एवं अन्य योजनाओं का लाभ मिल चुका है। आज हम लोगों को सरकार यहां से उजाड़ने की कोशिश कर रही है। हम लोग अतिक्रमण खाली नहीं करेंगे। हम लोग की जान भी जाए उसे परवाह नहीं करूंगी।
इधर रहिका अंचलाधिकारी ने बताया कि लोगों ने अतिक्रमण खाली गए, जहां महिलाएं विरोध प्रदर्शन करने लगी। सभी विरोध करने वाले लोगों पर प्राथमिकी की जाएगी। उसके बाद अतिक्रमण खाली करवाया जाएगा।



