
MADHUBANI:- सीमावर्ती क्षेत्र से अज्ञात शव बरामद, फैला सनसनी
मधुबनी- 03 मई। भारत-नेपाल सीमा स्थित हरलाखी थाना क्षेत्र के गंगौर गांव के सीमा पर जमुनी नदी में एक व्यक्ति की शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गया है। वही मृतक का पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के गंगौर गांव निवासी करीब 55 वर्षीय राजेश्वर महतो के रूप में किया गया है। वही मृतक वर्तमान में करीब 18 वर्षों से साहरघाट थाना क्षेत्र के केरवा गांव में रहते थे। वहीं साइकिल का रिपेरिंग दुकान कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। मंगलवार को शाम में जमुनी नदी के के समीप मृतक का शव पानी मे उपला रहा था जहां खेत में काम करने गये कुछ ग्रामीणों की नजर उक्त शव पर पड़ी। उसके बाद ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नदी से शव को बाहर निकाल घटना की जांच में जुट गयी। घटना स्थल पर नदी के उपर झाड़ी में कुछ दूरी में खून बिखड़ा हुआ देखा गया। वहीं बीयर का दो बोतल टूटा हुआ पाया गया। जिससे ग्रामीणों ने हत्या का आसंका जतायी है। समाचार भेजे जाने तक पुलिस घटना स्थल पर छानबीन में जुटी हुई थी। इस बाबत थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने बताया कि घटना की गहन जांच पड़ताल की जा रही है।



