
MADHUBANI:- सीटीईटी परीक्षा 30 केंद्रों पर शांतिपूर्ण सम्पन्न, 21201 अभ्यर्थी परीक्षा में हुए शामिल, 4710 अभ्यर्थी परीक्षा से रहे अनुपस्थित
मधुबनी- 20 अगस्त। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली द्वारा रविवार को सीटीईटी परीक्षा जिला में 30 परीक्षा केन्द्र पर कड़ी सुरक्षा में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। 30 परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में 26901 अभ्यर्थी को परीक्षा में शामिल होना था। परीक्षा केन्द्रों पर विधि व्यवस्था बनाए रखने एवं परीक्षा के सफल संचालन के लिए सदर एसडीएम अश्विनी कुमार ने परीक्षा केंद्रों का सघन निरीक्षण किया। सीटीईटी परीक्षा के संयोजक पोल स्टार स्कूल की प्रिंसिपल भारती झा ने कहा कि सीटीईटी परीक्षा के प्रथम पाली में जिला के 30 परीक्षा केंद्र पर 16348 अभ्यर्थियों को परीक्षा में सम्मिलित होना था। इनमें 12811 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 3567 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में 10233 परीक्षार्थी को परीक्षा में शामिल होना था जिसमें 8390 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि 1143 छात्र अनुपस्थित रहे। वहीं जिला में सीटीईटी परीक्षा के लिए आरके कॉलेज, रीजनल सेकेंडरी स्कूल,इंडियन पब्लिक स्कूल, प्लस टू मनमोहन हाई स्कूल रामपट्टी, डीएनवाई कॉलेज,दिल्ली पब्लिक स्कूल बसुआड़ा,श्री लीलाधर प्लस टू हाई स्कूल बेनीपट्टी,जगदीश नंदन कॉलेज मधुबनी,एसएनएसडीएनजी वाटसन प्लस टू उच्च विद्यालय मधुबनी,श्री कामेश्वर प्लस टू हाई स्कूल पंडौल, जीएमएसएस प्लस टू हाई स्कूल मधुबनी,सुशीला एजुकेशनल इंस्टीट्यूट रांटी,मिल्लत टीचर ट्रेनिंग कॉलेज स्टेडियम रोड,एसएस ज्ञान भारती अंबेडकर चोक बेहटा,मदरसा इस्लामिया राघोनगर भौआरा,रामेश्वर प्लस टू हाई स्कूल राजनगर,अनूप लाल प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल ब्रह्मोत्तरा पंडौल,आरपीडीजे प्लस टु हाई स्कूल जितवारपुर,त्रिनिटी इंटरनेशनल स्कूल तेलिया पोखर, मिथिला टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज बसुआड़ा,रास नारायण कॉलेज पंडौल, विवेकानंद मिशन विद्यापीठ माधोपुर,एएचएसए कॉलेज बसुआरा,संत जेवियर्स हाई स्कूल मेन रोड मोहनपुर,शिवगंगा गर्ल्स हाई स्कूल,भारती मंडल कॉलेज रहिका,डॉन बॉस्को कॉन्वेंट स्कूल बसुआरा,मेडोना इंग्लिश स्कूल बनकट्टा,पोल स्टार स्कूल जीवछ चोक परीक्षा केंद्र पर कदाचारमुक्त परीक्षा सम्पन्न हुआ।



