
MADHUBANI:- सीएसपी संचालक लूटकांड का खुलासा, 3 गिरफ्तारी
मधुबनी-27 जून। समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसपी सुशील कुमार ने खजौली थाना क्षेत्र में सीएसपी संचालक के साथ हूए लूटकांड का खुलासा करते हुए कहा कि मई महीना में थानान्तर्गत गांव सुक्की में सीएसपी संचालक अवधेश प्रसाद यादव को अज्ञात अपराधियों द्बारा हथियार का भय दिखाकर 6 लाख 34 हजार रुपया,एटीएम,चेक बुक एवं अन्य कागजात लूट लिया गया था। इस घटना को लेकर खजौली थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया। कांड के उदभेदन व अज्ञात अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

विशेष टीम द्बारा छापेमारी के क्रम में दो अपराधकर्मी लाइनर सुमन कुमार एवं मुलायम सिंह यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। इस घटना में शामिल अन्य तीन फरार अपराधियों में राजा बाबू शर्मा एवं चतुरानदं सिंह को छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया। इन अभियुक्तों के साथ अन्य अपराधकर्मी चंदन साह को भी गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से अवैध पिस्टल,गोली,मैगजीन एवं चोरी की बाईक बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से लूटी गई 11 हजार रुपया,एटीएम,चेकबुक एवं राजनगर थाना अन्तर्गत चोरी की गई अपाची बाईक बरामद किया गया है। एसपी ने बताया की गिरफ्तार तीनो अभियुक्तो का आपराधिक इतिहास है। इनके द्वारा इससे पूर्व कई घटनाओं को अंजाम दिया गया है। बाबूबरही थाना अन्तर्गत भूपट्टी गांव के पास मोबाइल दुकानदार से लूट-पाट किया गया था। जिसमें राजा बाबू शर्मा जेल गया था। इन तीनो के द्बारा इस घटना में अपनी संलिप्ता स्वीकार करते हूए राजनगर थाना,बाबूबरही थाना एवं खजौली थाना के अन्य कांडों में भी अपनी संलिप्ता स्वीकार किया है। उन्हींने बताया कि इस उदभेदन से पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
लुटे गए सामान बरामद–
गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से बरामद सामान एक पिस्तौल दो मैगजीन,पांच गोली,चोरी की एक अपाची बाईक,दो मोबाइल,लूटे गए 11000, एक एटीएम एवं एक चेक बरामद किया गया।
पुरस्कृत होंगे पुलिस पदाधिकारी-
एसपी ने बताया कि विशेष टीम में शामिल पदाधिकारी को पुरस्कृत किया जाएगा। जिसमें डीएसपी सदर राजीव कुमार,पुलिस निरीक्षक अमित कुमार तकनीकी कोषांग,खजौली थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह,बाबुबरही थानाध्यक्ष राहुल कुमार,सुरेश प्रसाद सिंह खजौली थाना,राम कुमार खजौली थाना,रविंद्र कुमार बाबुबरही थाना,सुरेश कुमार तकनीकी कोषांग,उदय कुमार यादव खजौली थाना,चोकीदार राजेंद्र पासवान खजौली थाना शामिल थे।



