बिहार

MADHUBANI:- सिसबार गांव में लूटपाट,फायरिंग व आगजनी

मधुबनी-13 जनवरी। खुटौना थाना क्षेत्र के सिसबार गांव में बुधवार देर शाम लाठी-डंडों और बंदूकों से लैस करीब एक दर्जन लोगों ने विधवा रासो देवी के घर पर अचानक धावा बोल दिया। हमलावरों ने बंदूक से फायरिंग कर घर के लोगों को डरा दिया। घर के लोग भागकर इधर-उधर छिप गये तो हमलावरों ने घर में घुसकर विधवा के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। वे घर के सामान उठाकर लेते चले गए। जाते हुए उन्होंने दरवाजे पर रखे ट्रैक्टर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। घटना की जानकारी पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और अग्निशामक दस्ते को बुलाकर आग को बुझाया।

पीड़िता के अनुसार घटना के पहले वह अपनी जमीन पर जेसीबी से मिट्टी भरवा रही थी। उसी जमीन पर जबरन कब्जा करने के लिए उन्होंने हमला किया था। इस घटना के पहले गत 1 दिसंबर को इन्हीं लोगों ने उनके भतीजे राम प्रसाद हाजरा को गांव से बाहर लेजाकर मारपीट की थी और गंभीर रूप से घायल कर दिया था । इसका मामला भी थाने में दर्ज है। बताया कि अभी भी गंभीर हालत में डीएमसीएच में उसका इलाज चल रहा है। पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। इस मामले में भी पहले के मामले के आरोपित गांव के देवलाल हाजरा, संतोष हाजरा,बीरन हाजरा तथा सुगापट्टी फुलपरास के उमेश भिंडवार के अलावा बरही फुलपरास के रमेश चांढ़ एवं रोहित भिंडवार व अन्य को नामजद किया जा रहा है। 

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button