
MADHUBANI:- सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता से बाल अधिकार संरक्षण ने की पुछताछ, पीड़िता ने कहाः मेरी मेडिकल रिपोर्ट में गड़बड़ी की गई, जिस कारण मैंने जहर खाया
मधुबनी- 26 फरवरी। खुटौना थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते बुधवार 23 फरवरी की शाम सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की थी। वे अभी भी एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। बाल अधिकार संरक्षण आयोग की जला इकाई के सदस्यों ने शनिवार को उक्त निजी क्लीनिक में पीड़िता से मिलने पहुंचे। महिला परामर्शी ने एकांत में पीड़िता से दुष्कर्म के बाबत पूछताछ की गयी। वहां हुई बातचीत के बारे में महिला परामर्शी ने कुछ नहीं बताया। किन्तु छनकर जो बात सामने आई है, उसके मुताबिक पीड़िता ने न्याय मिलने की उम्मीद छोड़ दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जब उसके साथ तीन-तीन लोगों ने दुष्कर्म किया,तो फिर मधुबनी में मेडिकल रिपोर्ट निगेटिव कैसे कर दिया गया। मानवाधिकार संरक्षण आयोग की यह टीम पीड़िता के गांव भी गयी। तथा मौका-ए-वारदात का मुआयना किया। परिजनों एवं अन्य लोगों से पूछताछ की। दुष्कर्म की घटना से संबंधित थाने में दर्ज आईओ पूअनि नन्दलाल पासवान से भी टीम के सदस्यों ने बात की। पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट के बारे में पूछताछ किया। पीड़िता के परिजनों ने टीम के सदस्यों को बताया कि दुष्कर्म के आरोपितों में एक का निकट संबंधी सरकारी चिकित्सक है। जिसने मेडिकल रिपोर्ट में हेरफेर करवाया है। इस संबंध में बाल अधिकार संरक्षण आयोग की जिला ईकाई के सदस्यों ने बताया कि पुरी जांच रिपोर्ट बाल अधिकार संरक्षण आयोग की राज्य इकाई एवं राष्ट्रीय इकाई आयोग को बंद लिफाफे में भेजी जाएगी।



