
MADHUBANI:- सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए 8 मार्च को जुलूस व प्रदर्शन का निर्णय
मधुबनी-05 मार्च। शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित गिलेसन बाजार में सामाजिक न्याय के लिए स्थानीय दुर्गा मंदिर परिसर में आम नागरिकों की बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता कुमार अवधेश एवं संचालन सत्यनारायण राय ने किया। वक्ताओं ने कहा कि मधुबनी जिला मुख्यालय में 25 फरवरी 22 को रात्रि पुरानी बस स्टैंड गंगासागर के पास नाबालिक लड़की के साथ आपराधिक तत्वों द्वारा सामूहिक बलात्कार किया गया। जिसके विरोध में मधुबनी शहर के आम नागरिक ने पुलिस प्रसासन के खिलाफ आंदोलन करने का एक शुर से प्रस्तव पारित किया। साथ ही पुलिस प्रसासन के मिली भगत से हो रही लूट, हत्या, अपहरण,डकैती व अन्य घटनाओं को लेकर आंदोलन की शुरूआत 8 मार्च को 11 बजे सुरी स्कूल के प्रांगण से विषाल जुलूस निकाल कर किया जाएगा। जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों होकर जिला समाहरणालय मधुबनी के समक्ष धरना व प्रदर्सन करने का निर्णय लिया गया।

मौके पर राजेन्द्र प्रसाद,संजय कुमार महतो,मोतीलाल शर्मा,जगदीश साह,सुरेश प्रसाद,नागेन्द्र राउत,धर्मदेव साह सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।



