
MADHUBANI:- ससुराल से घर लौट रहे बाईक चालक युवक की पिकअप के ठोकर से दर्दनाक मौत
मधुबनी- 24 नवंबर। हरलाखी थाना क्षेत्र के एनएच 227 स्थित कसेरा गांव के समीप बाइक और पिकअप की आमने-सामने की टक्कर में बाइक चालक की घटना स्थल पर ही मौत गयी है। वही मृतक की पहचान बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के तिसियाही गांव निवासी राजेन्द्र कामत की करीब 28 वर्षीय पुत्र मनोज कामत के रूप में किया गया है। वही इस घटना में मृतक के एक साथी बिंदे सादा भि जख्मी हो गई। जिसका इलाज उमगांव के सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहाँ उसका इलाज चल रहा है।घटना गुरुवार शाम करीब साढ़े छह बजे की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपने ससुराल रानीपट्टी गांव से वापस अपने घर जा रहा था। इसी क्रम में उमगांव की ओर से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप की चालक ने अनियंत्रित होकर बाइक चालक को ठोकर मार दी। वहीं घटना के तुरंत बाद पिकअप चालक वाहन को छोड़ फरार हो गए। इधर घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष के निर्देश पर एएसआई आर पी यादव सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंची और अग्रिम कार्रवाई करते हुए पिकअप को जब्त कर ली। साथ ही मृतक की शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया। थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने बताया कि पुलिस आगे की की कार्रवाई में जुटी हुई है।



