
MADHUBANI:- सनकी पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या
मधुबनी/बिहार-23 फरवरी। बासोपट्टी थाना क्षेत्र के मानसिंहपट्टी गांव में एक सनकी पति ने पत्नी को दोहरी हत्या कांड का अंजाम देकर फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि करीब दस वर्ष पहले भी पहली पत्नी को गला रेतकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद दूसरी शादी हरलाखी थाना क्षेत्र के हरिने गांव में किया लेकिन आज सुबह दूसरी पत्नी को भी गला दबाकर हत्या कर फरार हो गया है।
मृतिका की पहचान करीब 27 वर्षीय सोनी देवी के रूप में किया गया है। मृतिका के दो छोटे पुत्र व एक पुत्री है जबकि। पहले शादी में एक पुत्री है। घटना को लेकर हत्यारा पती दिनेश सहनी के विरुद्ध लोगों का गुस्सा फूट रहा है। लोगों ने जल्द से जल्द हत्यारे की गिरफ्तारी का मांग पुलिस से किया है। इधर घटना स्थल पर पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।



