
MADHUBANI:- सदर अस्पताल में कीचड़ के बीच शव का पोस्टमार्टम कराने जाते हैं लोग
मधुबनी-12 अगस्त। एक हफ्ते से हो रहे बारिश से सदर अस्पताल में पानी एवं पोस्ट मार्टम घर जाने वाले रास्ता में कीचड़ हो गया है। जिससे सदर अस्पताल में विकास के दावों की पोल खोलती है तस्वीर नजर आ रही है। कीचड़ से सनी हुई सड़क पर शव लेकर पैदल चलने पर कर्मी एवं परिजन मजबूर है। लदनियां थाना क्षेत्र से एक शव का पोस्ट मार्टम करवाने आए महेश सिंह एवं महिनाथा सिंह ने बताया कि जब सदर अस्पताल आए और शव का पोस्ट मार्टम करवाने गए, तो पोस्टमार्टम से 50 मीटर पहले कीचड़ ही कीचड़ है। अगर आगे गाड़ी लेकर जाएंगे,तो कही न कही गाड़ी सिलीप या पलट न जाए, जिसका डर सता रहा है। जिससे शव को पोस्ट मार्टम घर चार व्यक्ति मिलकर ले गए। इधर सदर अस्पताल स्वास्थ्य प्रबंधक अब्दुल मजीद ने बताया कि पम्पींग सेट लगाकर पानी की निकासी की जा रही है। इसके अलावा नाले की भी उगाही की गयी है, ताकि जलजमाव से अस्पताल में आने वाले लोगों को मुक्ति मिल सके। कीचड़ की समस्या दुर करने का भी प्रयास किया जा रहा है।



