
MADHUBANI:- सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने मनाया नववर्ष, बेहतर इलाज का लिया संकल्प
मधुबनी-01 जनवरी। सदर अस्पताल के अधीक्षक कार्यालय में शनिवार को केक काटकर नव वर्ष मनाया गया। इस दौरान सदर अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डा. डीएस मिश्र एवं एसीएमओ डा.आरके सिंह भी मौजूद रहे। मौके पर प्रभारी अधीक्षक डा. डीएस मिश्र ने बताया कि सदर अस्पताल उनके लिए घर जैसा है,व यहां कार्यरत चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी उनके लिए परिवार जैसे हैं।
प्रभारी अधीक्षक ने कहा कि जो चिकित्सक अगर सरकारी अस्पतालों में सही से ड्यूटी कर ले,तो उसकी डिग्री की उपयोगिता साबित होती है। क्योंकि यहां इलाज के लिए अधिकांश वैसे गरीब मरीज आते हैं,जिनकी आखिरी उम्मीद सरकारी अस्पतालों में कार्यरत चिकित्सक होते हैं। कभी-कभी कुछ मरीजों के परिजन चिकित्सक एवं पारामेडिकल कर्मियों पर आक्रोशित भी होते हैं,लेकिन वैसी परिस्थिति में भी निस्वार्थ भाव से सेवा करना ही एक चिकित्सक का कर्तव्य है। बड़े-बड़े निजी नर्सिंग होम में पैसा तो मिलता है, लेकिन जो कार्य संतुष्टि इन गरीब मरीजों का इलाज करके सरकारी अस्पतालों में मिलता है,वह कहीं और नहीं मिलता है। डा. मिश्र ने कहा कि हम सभी को नववर्ष में यह संकल्प लेना चाहिए कि मरीजों की निस्वार्थ भाव से सेवा करेंगे तो लोगों के बीच एक ऐसा संदेश जाय कि सदर अस्पताल में उपलब्ध संसाधन में बेहतरीन चिकित्सकों की टीम के द्वारा मरीजों का इलाज किया जाता है।
मौके पर सदर अस्पताल के चिकित्सक डा.डीके झा,डा.मुकेश, डा.भवेश झा,डा. फैजुल हसन,डा.अरशद,डा.रहुल्लाह,केयर के डीटीएल महेंद्र सिंह सोलंकी,अस्पताल प्रबंधक अब्दुल मजीद, माधुरी कुमारी,दीपमाला,इंदु कुमारी,सुमन कुमारी,रामविनय सिंह,मनीष,निरज आदि उपस्थित थे।



