
MADHUBANI:- सतघरा में धनेश टेक्सटाइल फैक्ट्री का शुभारंभ, बिहार व मिथिला की बेरोजगारी समाप्त करने में भामिपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की पहली कोशिश का आगाज़, मिलेगा दस हजार परिवार को रोजगार
मधुबनी- 09 मार्च। रहिका प्रखंड क्षेत्र ईजरा पंचायत के सतघरा गांव में धनेश टेक्सटाइल प्राईवेट लेमिटेड का बुधवार को हवन के साथ शुभ आरंभ हुआ। फैक्ट्री का उद्घाटन के बाद धनेश टेक्सटाइल प्राईवेट लेमिटेड के मालिक एवं भारतीय मित्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनेश्वर महतो ने बताया कि फैक्ट्री खोलने का मेरा मकसद मिथिलांचल की बेरोजगारी को दुर करना है, ताकि बिहार एवं मिथिलांचल का विकास हो सके। उन्होने कहा कि बिहार में कई राजनीति दल है, उन सबका मकसद है सिर्फ सत्ता प्राप्त करना है। उन्होने राजनीति दलों से कहा कि अगर राजनीति करना है, तो विकास की राजनीति करें। न कि समाज को तोड़ने की। उन्होने कहा कि मेरा मकसद बिहार एवं मिथिलांचल में कैसे बेरोजगारी दुर हो, उसी के तहत आज फैक्ट्री का शुभआरंभ किया गया है।

श्री महतो ने कहा कि जब कोरोना काल के कारण पुरे देश में लाॅकडाउन हुआ था,तब बेरोजगारी की समस्या उत्पन्न हुई थी। तभी मैंने संकल्प लिया था कि मिथिलांचल में एक बड़ा फैक्ट्री खोलकर बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराएंगे। जिसका आगाज़ आज हो चुका है। तथा यहां से कम से दस हजार लोग व परिवार को रोजगार मुहैया कराया जाएगा। श्री महतो ने बताया कि इस फैक्ट्री से जेंसपैंट एवं टी-शर्ट तैयार होगा। जिसे बिहार के विभिन्न बाजारों में भेजा जाएगा। उसके बाद देश के विभिन्न राज्यों के बाजारों में भी यहां के कपड़े जाएंगे।
मौके पर इंद्रजीत कुमार,रामजतन महतो,ललित कुमार सिंह,वीणा देवी,अमरजीत कुमार,गोविन्द कुमार,राजेश महतो,अनिल शर्मा सहित कई लोग मौजुद थे।



