
बिहार
MADHUBANI:- सड़क दुर्घटना में जख्मी प्रशिक्षु एसआई सुरभि पांडेय की मौत
मधुबनी- 09 अप्रैल। रुद्रपुर थाना में प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक सुरभि पांडेय की मौत ईलाज के दौरान हो गई। वे 07 अप्रैल को झंझारपुर थाने के प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक धीरज कुमार के साथ बाइक से जा रही थी इसी क्रम में रात्रि करीब एक बजे झंझारपुर थाना क्षेत्र के एनएच 57 सिमरा के पास अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया था, जिसमें दोनों जख्मी हो गए थे। दोनों पुलिस अवर निरीक्षक को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां ईलाज के दौरान पुलिस अवर निरीक्षक सुरभि पांडेय की मौत हो गई। जबकि पुलिस अवर निरीक्षक धीरज कुमार का ईलाज चल रहा है। इधर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने बताया है कि दोनों के परिजन को घटना के संबंध में सूचित कर दिया गया था।



