
MADHUBANI:- सड़क दुर्घटना एक ही परिवार के चार लोग जख्मी
मधुबनी- 05 जूलाई। जयनगर थाना क्षेत्र के एनएच 527 बी निबंधन कार्यालय के समीप शुक्रवार को बाईक और पिकप के आमने सामने टक्कर में पति-पत्नी समेत चार लोग घायल हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से ईलाज के लिए निबंधन कार्यालय के समीप एक प्राईवेट नर्सिंग होम में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने पति-पत्नी की हालत गंभीर देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया। घायल व्यक्ति की पहचान कलुआही थाना क्षेत्र के बरदेपुर पुरसोलिया गांव निवासी मल्लिक यादव उसकी 35 वर्षीय पत्नी पिंकी यादव, छह वर्षीय पुत्री कंचन कुमारी एवं चार वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति अपने बाईक से जयनगर से अपने घर पुरसौलिया जा रहा था। सामने से आ रही पिकप वाहन ने सामने से टक्कर मार दिया। जिससे पति-पत्नी एवं दोनों बच्चें गंभीर रूप से घायल हो गया।