
MADHUBANI:- सड़क किनारे से बैंक कर्मी का शव बरामद, मृतक मधुबनी शहर निवासी
मधुबनी- 25 मई। रहिका थाना क्षेत्र के जीवछ चोक के पास शुक्रवार की देर रात्रि रहिका थाना गस्ती पुलिस टीम ने सड़क के किनारे संदेहास्पद स्थिति में एक व्यक्ति के शव को देखा। मृतक व्यक्ति की पहचान नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार राउत पट्टी निवासी स्वः शिवनाथ साह के पुत्र दीपक कुमार साह रूप में हुई है। रहिका थाना पुलिस ने मृतक दीपक साह के बाइक नंबर से ट्रासकर पहचान किया। जिसके बाद परिजन को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन मौके पर पहुंचकर मृतक व्यक्ति के शव की पहचान किया। जिसके बाद पुलिस मृतक व्यक्ति के शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा छाया छाया हुआ। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक व्यक्ति बैंक ऑफ इंडिया में कार्यरत थे। अचानक देर रात्रि को परिजनों को व्यक्ति के मौत की खबर मिली। इधर रहिका थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक व्यक्ति के परिजन ने बताया कि दीपक साह परिवारिक कलह की वजह से परिषान चल रहा था। वहीं मृतक व्यक्ति के परिजनों के तरफ से लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



