
MADHUBANI:- सकरी में उद्योग मंत्री का भव्य स्वागत
मधुबनी-21 अगस्त। बिहार सरकार के उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ का रविवार को भव्य स्वागत किया गया। सूबे के उद्योग मंत्री बनने के बाद के विधायक समीर कुमार महासेठ का रविवार को अपने गृह जिला मधुबनी में पहली बार पहुंचे। मंत्री के समर्थक उनकी एक झलक पाने को बेताब नजर आए। हाजीपुर मुजफ्फरपुर से लेकर मधुबनी तक जगह-जगह बने भव्य तोरण द्वारों के समीप मंत्री महासेठ का महागठबंधन के कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया। हर जगह कार्यकर्ता उत्साह से लबरेज दिखे और उनका उत्साह देखते ही बन रहा था जगह-जगह मंत्री को समर्थकों ने फूल माला से लाद दिया। मंत्री समीर कुमार महासेठ ने जगह-जगह अपने समर्थकों का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया। जिला सीमा में आते ही सबसे पहले नरपतिनगर मे शहीद सूरज नारायण सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण किए। उसके बाद कनकपुर होते हुए सकरी चोक पहुंचे।
सकरी चोक पास जिला पार्षद सईदा बानो,मुखिया कबीर उद्दीन आरजु,पूर्व सरपंच मो. ग्यासुद्दीन,पूर्व सरपंच मसुद अहमद उर्फ इंतेजार,मो.अमानउल्लाह खान,मो.समसाद,मो.अफताब,आफाक नेपाली,मो.नन्हे,सुमन तिवारी,विष्णुदेव मंडल सरदार जी,मो. अब्बास,मो.असलम.मो. नेयाज,मोजफ्फर आलम,मो.नसीर, डीपु महासेठ,मो.बकाउल्लाह आदि ने संयुक्त तौर पर पाग दुपटा एवं माला पहना कर स्वागत किया। वहीं शहवाज महमूद मीनू के नेतृत्व में समर्थकों ने मंत्री का भव्य स्वागत ढ़ोल नगाड़े से साथ स्वागत किया गया।



