
MADHUBANI:- संदेहास्पद स्थिति में मिला युवक का शव,जांच में जुटी पुलिस
मधुबनी- 01 मई। हरलाखी थाना क्षेत्र के उमगांव बाजार के पुरानी सिनेमा हॉल के समीप एक युवक की शव मिलते ही गांव में सनसनी फैल गया। मृतक की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के उमगांव गांव निवासी स्व. मो. इस्लाम के करीब 42 वर्षीय पुत्र मो. मोजीब के रूप में किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही हरलाखी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के कुछ लोग खेतों में काम के लिए बधार जा रहे थे। इसी क्रम में शव को देखा गया। उसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। वही मृतक के परिजन मो. अकबर ने बताया मृत युवक रात में चौक पर गया था, लेकिन वापस घर नही लौटा। वही परिजनों व ग्रामीणों ने बताया युवक बस का कंडक्टर था। इधर लोगों ने आशंका व्यक्त किया है कि किसी कारणवश दुश्मनी से हत्या कर दी गई होगी। वहीं घटना की निंदा करते हुए स्थानीय लोगों ने कांड का जल्द उद्धवेदन करने का मांग पुलिस प्रशासन से किया है। इस बाबत थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।



