
MADHUBANI:- संकल्प सम्मेलन में शिक्षक नेताओं ने कहा- पूर्ण वेतनमान के लिए जारी रहेगा संघर्ष
मधुबनी-24 दिसंबर। बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ मूल सदर अनुमंडल इकाई मधुबनी के द्वारा16 वां संकल्प दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सदर अनुमंडल इकाई मधुबनी के अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने किया। संचालन सदर अनुमंडल सचिव रघुवंश ठाकुर ने की। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित करते हुए संघ के प्रदेश सचिव धर्मेन्द्र कुमार,जिला अध्यक्ष राजू यादव,जिला प्रधान सचिव पवन कुमार चौधरी, मो. फारूख, अंकलित कुमार झा एवं जिला महिला प्रभारी गीता कुमारी के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि संघ के प्रदेश सचिव धर्मेन्द्र कुमार ने कहा कि सरकार नियोजित शिक्षकों को नियमित शिक्षकों की भांति पुर्ण वेतनमान सहित अन्य सुविधा प्रदान नहीं कर सौतेला व्यवहार कर रही है। जिला अध्यक्ष राजू यादव ने कहा कि राज्य संघ के द्वारा पुर्ण वेतनमान सहित अन्य सुविधा प्राप्त करने हेतु आन्दोलन में मधुबनी जिला के शिक्षक अग्रीम भूमिका में रहेंगे।

संघ के जिला प्रधान सचिव पवन कुमार चौधरी ने कहा कि यह संकल्प दिवस कार्यक्रम का 16 वां वर्ष है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संघ के जिला कोषाध्यक्ष मो फारूख,जिला प्रवक्ता अंकलित कुमार झा एवं जिला महिला प्रभारी गीता कुमारी ने संयुक्त रूप से जिले के शिक्षकों से नये वर्ष में सदस्यता अभियान में भाग लेकर संघ की मजबूती में योगदान देने का आह्वान किया। मौके पर अहमद हुसैन,साबिर,नवीन सिंह,जयप्रकाश,बौएलाल पासवान,राजीव कुमार झा,सुरेश कुमार यादव, तेज नारायण यादव,रमेश सिंह,रंजीत,पवन कुमार दास व अन्य थे।



